ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 24 September 2021

द कपिल शर्मा शो पर फिर हुआ विवाद , शो के सीन पर जताई गई है आपत्ति, अब मामला पहुंचा कोर्ट

Controversy arose again on The Kapil Sharma Show, objections have been raised on the scene of the show, now the matter reached the court
Controversy arose again on The Kapil Sharma Show, objections have been raised on the scene of the show, now the matter reached the court
[metaslider id="711"] शिवपुरी : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ​​​के 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड के सीन पर विवाद हो गया है। विवाद शो में कोर्ट में फिल्माते हुए एक सीन में शराब का सेवन करते दिखाए जाने के कारण हुआ है । जानकारी मिली है कि इस सीन पर शिवपुरी के वकील सुरेश धाकड़ ने CJM कोर्ट में 22 सितंबर को याचिका दायर की है। वकील सुरेश धाकड़ का आरोप है कि इस सीन में शराब के सेवन को लेकर वैधानिक चेतावनी नहीं दी गई। उनके मुताबिक इससे कोर्ट की मर्यादा को क्षति पहुंचाई गई है। वहीँ इस मामले की सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी। वहीँ धाकड़ ने बताया कि 24 अप्रैल 2021 को शो ऑन एयर किया गया था। वकील ने शिकायत में दावा किया है कि शो के इस एपिसोड में कलाकाररों को नशे में कोर्ट रूम सेट पे एक्ट करते हुए दिखाया गया है। उनके मुताबिक, यह अदालत की मर्यादा के विपरीत है। [metaslider id="9199"]