ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 12 September 2021

जालंधर में पंजाब रोडवेज, पनबस, PRTC के कांट्रेक्ट मुलाजिमों ने घेरा विधायक परगट सिंह का घर

Contract employees of Punjab Roadways, PUNBUS, PRTC surrounded MLA Pargat Singh's house in Jalandhar
Contract employees of Punjab Roadways, PUNBUS, PRTC surrounded MLA Pargat Singh's house in Jalandhar
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में पंजाब रोडवेज, पनबस, PRTC के कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को विधायक परगट सिंह के घर का घेराव किया । यहाँ कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन बस स्टैंड से शुरु कर विधायक परगट सिंह के घर पर खत्म किया। वहीँ इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए । यहाँ विधायक ने कर्मचारियों की मांगों को सुना और इसे जल्द हल करवाने का आश्वास दिया। [metaslider id="1461"] यहाँ यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह व महासचिव चानन सिंह ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर विधायक परगट सिंह के घर का घेराव किया गया था। और विधायक परगट सिंह ने मांगों को पहल के आधार पर हल करवाने का आश्वासन किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि 14 सितंबर को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में कोई हल निकल आए। और अगर मीटिंग में मांगों का हल नहीं निकलता तो यूनियन अगली रणनीति तैयार करेगी। संघर्ष और तेज किया जाएगा। [metaslider id="9199"]