ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 13 July 2021

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने की साइकिल यात्रा, नेता बोले- चुनाव आने पर लोग मोदी सरकार को सबक सिखाएंगे

Congressmen undertake cycle journey in protest against rising prices of petrol and diesel, leaders said - people will teach a lesson to Modi government when elections come
Congressmen undertake cycle journey in protest against rising prices of petrol and diesel, leaders said - people will teach a lesson to Modi government when elections come
[metaslider id="711"] जालंधर : महानगर में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने शहर में साइकिल यात्रा निकाली। नेताओं ने कहा कि इतना महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदने की हिम्मत अब आम आदमी में नहीं है, इसलिए वो साइकिल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल हुए विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राज राजा व कांग्रेस के ग्रामीण प्रधान बलदेव सिंह देव ने कहा कि कुछ कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए महंगाई वाली नीति पर चल रही मोदी सरकार को लोग जरूर सबक सिखाएंगे। [metaslider id="1461"] मेयर जगदीश राजा ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से लोगों की नौकरियां चली गई। कारोबार बंद हो गया। लोगों की जमा-पूंजी भी खर्च हो गई। ऐसे वक्त में लोगों को मदद की जरूरत थी लेकिन केंद्र सरकार ने महंगाई और बढ़ा दी। पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस व खाने-पीने की चीजें महंगी कर दी। इससे आम आदमी का गुजारा मुश्किल हो गया है। सरकारें आम आदमी का ख्याल रखने के लिए चुनी जाती है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ कुछ कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार की इस बेइंसाफी को लोग कभी नहीं भूलेंगे और वक्त आने पर सबक जरूर सिखाएंगे। [metaslider id="9199"]     source link