Friday, 11 June 2021
Jalandhar
जालंधर में थाली-चम्मच बजा कर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ किया रोष प्रदर्शन
[metaslider id="711"]
जालंधर : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जालंधर में प्रदर्शन किया। शहर के पेट्रोल पंपों के बाहर बैठकर उन्होंने PM नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्हाेंने हाथों में 'बहुत हुई महंगाई की मार, शर्म करो मोदी सरकार' वाले बैनर ले रखे थे। कांग्रेस पार्टी के जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह, MLA राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू समेत कई कांग्रेसी नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
[metaslider id="1461"]
इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रुपए के करीब पहुंच चुकी है। यह हालत तब है, जबकि क्रूड ऑयल काफी सस्ता मिल रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ने से बाकी चीजें महंगी हो रही हैं। लोगों की रसोई का बजट बिगड़ चुका है। इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार रेट कम नहीं कर रही। भारत की जनता से अच्छे दिन का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। अब तो सरसों के तेल तक के रेट दाेगुने हो चुके हैं। इसी वजह से वो इस प्रदर्शन के जरिए देश की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचा रहे हैं।
[metaslider id="5345"]
source link