ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 18 August 2026

PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना

PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना

नेशनल न्यूज़ : पीएम केयर्स फंड का डेटा मंगलवार, 18 अगस्त को रिलीज किया गया है। इस पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'PM CARES फंड का सिर्फ 0.01% हिस्सा ही इस्तेमाल किया है। वहीं 8,452 करोड़ रुपये बेकार पड़े हैं।'

राज्यसभा सदस्य पवन खेड़ा ने पीएम केयर्स फंड में मौजूद रुपये को लेकर सवाल के सामने सवाल खड़े किए। उन्होंने प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि देश भर में प्राकृतिक आपदाओं के बीच राहत की जरूरत होने के बावजूद और फंड जारी नहीं किया गया।

पीएम केयर्स फंड का डेटा जारी होने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मौजूदा 8,452 करोड़ रुपये में से सिर्फ 0.01% का ही इस्तेमाल हुआ है।'

पवन खेड़ा ने आगे लिखा, देशभर में प्राकृतिक आपदाओं ने समुदायों को तबाह कर दिया है और हजारों लोगों को राहत और पुनर्वास की जरूरत है। लोग परेशान हैं और 8,452 करोड़ रुपये बेकार पड़े हैं। PM CARES? शायद ही।'

पीएम केयर्स फंड में 2024-25 में शुरुआती बैलेंस 7,173.03 करोड़ रुपये था। वहीं इस साल घरेलू और विदेशी डोनेशन ने अमाउंट को काफी बढ़ाया। इसके साथ ही ब्याज से होने वाली कमाई और रिफंड के जरिए फंड में कुल 1,279.91 करोड़ रुपये आए।