ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 26 December 2025

जालंधर में कांग्रेस को झटका : कांग्रेसी कौंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर में कांग्रेस को झटका : कांग्रेसी कौंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर : जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेसी कौंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में कौंसलर परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू शामिल हैं। परमजीत कौर जालंधर नगर निगम के वार्ड नंबर 23 से कौंसलर हैं। दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से नगर निगम की राजनीति में समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

जालंधर सेंट्रल की राजनीति में आज उस समय एक बड़ा और निर्णायक मोड़ देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 23 की पार्षद परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। मेयर चुनाव से ठीक पहले हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है।