Wednesday, 04 August 2021
National
संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करने पहुंची हरसिमरत कौर बादल से भिड़े कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर बुधवार को शिरोमणि अकाली दल की पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद परिसर में तीखी नोक झोंक हो गई। प्राप्त जानकारी मुताबिक हरसिमरत कौर बादल संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए तख्ती लेकर खड़ी थीं। उसी दौरान वहां से गुजर रहे रवनीत बिट्टू उनके पास पहुंच गए।Â उन्होंने कहा कि आपका ये प्रदर्शन ड्रामा है।उन्होंने ने कहा आप जब मंत्री थीं तब ही बिल पास हुआ उस समय आपने कुछ नहीं कहा लेकिन जब किसानों का प्रदर्शन का जोर हुआ तो आपने इस्तीफा दे दिया।
[metaslider id="1461"]
मिली जानकारी अनुसार दूसरी तरफ रवनीत सिंह बिट्टू के आरोपÂ पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मैं मंत्री नहीं थी। इस पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि आप झूठ बोल रही हैं। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि हमने पद से इस्तीफा दे दिया था।Â हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि इनसे पुछिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी कहां थे। उन्होंने Â कहा कि आपके भागने की वजह से ऐसा हुआ था। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के वॉकआउट की वजह से बिल पास हुए। Â
वहां हरसिमरत कौर बादल ने ‘काले कानून रद्द करो’ के नारे भी लगाए। वहीँ लोकसभा में बसपा के नेता रितेश पांडेय और कुछ अन्य सांसद भी कृषि कानूनों के विरोध में हरसिमरत के साथ खड़े थे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दोनों नेताओं के बीच हुई इस तीखी नोकझोंक का वीडियो भी शेयर किया है।जिसमे दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।
[metaslider id="9199"]
source link