ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 28 September 2023

पंजाब में कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा गिरफ्तार , इस केस में हुई कार्यवाही

Congress MLA Sukhpal Singh Khaira arrested in Punjab, action taken in this case
Congress MLA Sukhpal Singh Khaira arrested in Punjab, action taken in this case
पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब में कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित निवास स्थान पर पहुंची। इस दौरान कांग्रेस वर्करों ने वहां नारेबाजी भी की। वहीं गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस प्रदेश प्रधान सहित अन्य नेता भी समर्थन में पहुँच गए। पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने इसे जंगलराज करार दिया। वहीं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार हमेशा नहीं रहती। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ ड्रग तस्करी (NDPS एक्ट) का एक पुराना मामला था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अरेस्ट किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सुखपाल खैहरा को 2015 के एक पुराने ड्रग केस मामले में जांच चल रही थी। इसमें DIG की अगुआई बनी SIT की रिपोर्ट के आधार पर अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। जबकि सुखपाल खैहरा का कहना है कि यह एक झूठा केस था, सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें इस केस में राहत दी है। सुखपाल सिंह खैहरा ने अरेस्ट से पहले कहा कि यह पंजाब में जंगल राज, बदले की भावना से काम किया जा रहा है। क्योंकि मैं सीएम भगवंत मान का विरोध करता हूं, इसलिए मेरे खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। [metaslider id=25498]