ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 20 October 2021

पंजाब में कांग्रेसी MLA जोगिंदर पाल की गुंडागर्दी , युवक ने विकास कार्यों के बारे में सवाल पूछा- तो कर दी शरेआम पिटाई

Congress MLA Joginder Pal's hooliganism in Punjab, the young man asked a question about development works - then he was beaten up publicly
Congress MLA Joginder Pal's hooliganism in Punjab, the young man asked a question about development works - then he was beaten up publicly
पठानकोट : पंजाब में पठानकोट की भोआ विधानसभा सीट से कांग्रेसी MLA जोगिंदर पाल की गुंडागर्दी की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल जैन धार्मिक समागम में शामिल होने आये थे। बताया जा रहा है कि यहां वो अपने काम की तारीफ कर रहे थे। तो इसे सुनते हुए ही वहां एक युवक उनसे पूछने लगा कि विधायक होकर उसने क्या किया? हालाँकि यह सुनकर पहले तो पुलिस ने उसे रोक दिया। लेकिन यह देख विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि युवक को कुछ न कहना। अगर उसे कुछ कहना है तो वो यहाँ आकर कहे। वहीँ मिली जानकारी अनुसार इसके बाद युवक को अपना माइक भी पकड़ाया। मिली जानकारी अनुसार युवक ने विधायक को पूछा कि तू की कीता ? कहा जा रहा है कि तू शब्द सुनकर विधायक भड़क उठे। तो वहीँ उन्होंने सीधे युवक को थप्पड़ जड़ दिया। वहीँ इसके बाद गनमैन और कांग्रेसी समर्थक भी इकट्‌ठा हो गए और युवक से मारपीट करने लगे। वहीँ युवक को पीट-पीटकर वहां से बाहर निकाला गया। वहीँ ऊपर खड़े किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, इसके बाद अब विधायक की गुंडागर्दी को लेकर अब पंजाब की नई सरकार में कांग्रेसियों के रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं।