ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 05 April 2024

Congress Manifesto 2024 : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, पढ़े बड़ी बातें

Congress Manifesto 2024: Congress released its manifesto in view of Lok Sabha elections, read important things
Congress Manifesto 2024: Congress released its manifesto in view of Lok Sabha elections, read important things

Congress Manifesto 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपना घोषणा-पत्र "न्याय पत्र" नाम से जारी किया है। न्याय पत्र में तमाम वर्गों और क्षेत्रों के लिए कुल 25 गारंटियों पर जोर दिया गया है। कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र को पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी चिदंबरम ने जारी किया। इस अवसर पर प्रियंका गांधी मौजूद रहीं।

इसमें तमाम वर्गों के लिए न्याय पर जोर दिया गया है जिसमें महिला, युवा, किसान, गरीब आदि शामिल हैं। पार्टी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है.

10 न्याय और 25 गारंटियों का किया वादा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने आज घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में पार्टी ने 10 न्याय और 25 गारंटियों का वादा किया है।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में ये किये बड़े वादे

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बड़े वादे करते हुए कहा कि केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां, गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा, मनरेगा मजदूरी 400 रुपये, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग रोकने और पीएमएलए कानून में बदलाव का एलान किया गया है। पार्टी ने ‘युवा न्याय’ के तहत जिन पांच गारंटी की बात की है उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने का वादा शामिल है।

कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के लिए ये तीन बड़ी चीजों का किया ऐलान कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पंजाब के लिए तीन बड़ी चीजों का भी ऐलान किया है। जिसमें एसपी की इकोनॉमी गारंटी सत्ता में आने पर अग्नि वीर स्कीम खत्म करके पंजाब के नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना और कर्ज माफी आज घोषणा पत्र जारी होने के बाद हम इसे पंजाब के घर-घर तक ले जाएंगे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के चयन के लिए जल्द ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।

गरीब लड़कियों को 1 लाख की मदद, आरक्षण पर भी गारंटी कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में गरीब लड़कियों को 1 लाख रुपये सालाना मदद देने की घोषणा की है। इसके साथ ही देश में आरक्षण की सीमा 50 फीसद से बढ़ाने का वादा किया गया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि केंद्र की सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसद तक आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्की देने का वादा किया गया है।

10 न्याय का किया वादा कांग्रेस ने 10 न्याय का वादा किया है। इसमें हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संविधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय, पर्यावरण न्याय शामिल है।

लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिएः राहुल गांधी घोषणापत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि आज संविधान पर बड़ा खतरा है। INDIA गठबंधन लोकतंत्र को बचाने में जुटा है। राहुल ने आगे कहा कि ये लड़ाई मौलिक अधिकारों को लेकर है।