Tuesday, 10 January 2023
Punjab
पंजाब पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, पगड़ी पहन राहुल गांधी गोल्डन टेंपल में हुए नतमस्तक
[metaslider id=24944]
अमृतसर : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब में पहुँच गई है। बता दे कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेका। इस अवसर पर राहुल गांधी पगड़ी बांधे नजर आए।
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इससे पहले हरियाणा के दूसरे चरण में थी। आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हरियाणा के अंबाला से हुई थी। दोपहर बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शंभू बॉर्डर के रास्ते पंजाब में प्रवेश किया।
वहीँ राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, स्थानीय सांसद गुरजीत सिंह औजला और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश में एक दिन के ठहराव पर रहेगी। इसके बाद ये यात्रा जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी। वहीँ श्रीनगर में इसकी समाप्त होगी।
[metaslider id=25498]