ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 26 May 2023

मोदी सरकार के 9 साल पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, इनमें महंगाई, अडाणी और चीन से जुड़े मुद्दे

Congress asked 9 questions on 9 years of Modi government, including issues related to inflation, Adani and China
Congress asked 9 questions on 9 years of Modi government, including issues related to inflation, Adani and China
नई दिल्ली : कांग्रेस ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 9 सवाल पूछे हैं। इसके लिए पार्टी ने '9 साल, 9 सवाल' नाम से एक डॉक्यूमेंट जारी किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी जी ने ये 9 सवाल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई बार उठाए। लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला। अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री इन पर चुप्पी तोड़ें। उन्होंने सवाल किया, 'प्रधानमंत्री जी, ऐसा क्यों है कि महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही हैं? आर्थिक विषमता क्यों बढ़ रही है? ऐसा क्यों है कि किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई, किसानों के साथ किये गए वादे पूरे क्यों नहीं हुए, एमएसपी की कानूनी गारंटी क्यों नहीं दी गई?' कांग्रेस ने मोदी पर अडानी को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप जयराम रमेश ने यह भी पूछा, 'अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए, एसबीआई और एलआईसी में जमा लोगों की खून -पसीने की कमाई का क्यों इस समूह में निवेश किया गया, अडानी समूह की फर्जी कंपनियों में जमा 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं?' उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आपने चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने के बावजूद चीन को क्लीन चिट क्यों दी? चुनावी फायदे के लिए, राजनीतिक फायदे के लिए डर का माहौल क्यों पैदा किया जा रहा है?' रमेश ने कहा, 'ऐसा क्यों है कि आप महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार को लेकर चुप रहते हैं, जाति आधारित जनगणना पर चुप्पी क्यों है?' कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया, 'ऐसा क्यों है कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है और विपक्ष शासित सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है? क्या ऐसा नहीं है कि कुप्रबंधन से 40 लाख लोगों की मौत हुई और प्रभावित परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं दिया गया?' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इन सवालों पर चुप्पी तोड़नी चाहिए. कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, 'आज का दिन प्रधानमंत्री को माफी दिवस के तौर पर मनाना चाहिए. सभी देशवासियों से प्रधानमंत्री को माफी मांगना चाहिए क्योंकि भारत के लोगों के साथ विश्वासघात हुआ है.' खेड़ा ने कहा, 'उन्होंने जो बातें कीं और वादे किये, वह सभी काल्पनिक थे.' [metaslider id=25498]