ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 07 October 2024

कमिश्नरेट पुलिस ने त्योहारी सीजन और पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ाई सुरक्षा, लगाए हाईटेक नाके

कमिश्नरेट पुलिस ने त्योहारी सीजन और पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ाई सुरक्षा, लगाए हाईटेक नाके

जालंधर : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने त्योहारों के सीजन और पंचायत चुनाव के दौरान अमन-कानून को सुनिश्चित बनाने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है जिसके तहत 19 नाजुक बिंदुओं पर विशेष नाकाबंदी करते हुए शहर भर में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस नाकाबंदी का मकसद अमन-कानून को बनाए रखना, संदिग्ध व्यक्तियों की कार्रवाई पर नजर रखना और ट्रैफिर नियमों को लागू करना था।

इस ऑपरेशन की देखरेख हलका जी.ओ. द्वारा की गई और एस.एच.ओ. द्वारा कमिश्नरेट पुलिस, जालंधर की इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (ERS) टीम के सहयोग से चलाई गई। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन और आगामी ग्राम पंचायत चुनाव 2024 के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखना था। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने इस कठिन समय के दौरान सुरक्षा, सुचारू यातायात और नागरिकों की सुविधा को पहल दी।