ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 02 July 2022

कमिश्नरेट पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूसों सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Commissionerate police arrested 4 accused including pistol and live cartridges
Commissionerate police arrested 4 accused including pistol and live cartridges
[metaslider id=11116] जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूसों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकीरण सिंह तेजा ने बताया कि एडीसीपी गुरबाज सिंह की अगुवाई में सीआईए 2 के प्रभारी इंद्रजीत सिंह और उनकी टीम मकसूदा क्षेत्र में मौजूद थी। तभी उन्हें सूचना मिली की भगत सिंह कॉलोनी के नजदीक कुछ युवक अवैध हथियारों सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपियों को 2 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूसो सहित काबू कर लिया । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपियों की पहचान गगन ग्रोवर पुत्र प्रदीप ग्रोवर, अभिषेक मल्होत्रा पुत्र जोगिंदर मल्होत्रा, हरप्रीत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह, राज सिंह पुत्र मनजीत सिंह चारों वासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी के तौर पर हुई है। [metaslider id=9199]