Monday, 08 August 2022
Jalandhar
कालोनाईजरों व प्राप्टी डीलरों ने पंजाब सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास, JDA दफ्तर के बाहर लगाया धरना
[metaslider id=24944]
[metaslider id=9199]
जालंधर : पिछले कई सालों से लगातार पंजाब में प्राप्टी कारोबार ठप्प है मगर सत्ता में आने वाली हर सरकार ने रियल एस्टेट कारोबारियों को समय समय पर इस्तेमाल करने के लिए लॉलीपोप ही दिए हैं हकीकत में अभी तक किसी भी सरकार ने पंजाब में रियल एस्टेट कारोबार को पटरी पर लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए।
इन शब्दों का प्रगटावा करते हुए जालंधर JDA दफ्तर के बाहर आज कालोनाईजरों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। इस प्रर्दशन में जालन्धर नार्थ हल्के, वैस्ट हल्के, करतारपुर,जमशेर सहित अन्य इलाकों में प्राप्टी का कारोबार करने वाले सैंकड़ों कालोनाईजर पहुंचे।
[metaslider id=25498]
इस दौरान मंच पर संबोधन करते हुए प्राप्टी डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन भुपिंदर सिंह भिंदा ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से प्राप्टी कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो चुका है, बिना एनओसी के कोई भी रजिस्ट्री नहीं हो रही, जबकि एक बार 20 मरले की एनओसी लेने के बाद अगर कोई उसमें 5 मरले जमीन बेचना चाहता है तो उसे भी दोबारा एनओसी लेने के लिए विवश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सरल पालिसी लेकर आए और सिंगल विंडो सिस्सट के तहत मौके पर पैसा जमा करवा कर सभी विभागों की एनओसी मिलनी चाहिए।
[metaslider id=1461]