ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 25 December 2022

पंजाब में ठंड जारी , न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

Cold continues in Punjab, minimum temperature drops
Cold continues in Punjab, minimum temperature drops
[metaslider id=24944] जालंधर : पंजाब में ठंड जारी है। राज्य में रविवार की सुबह एक बार फिर धुंध देखने को मिली। रविवार सुबह के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। रविवार जहां पंजाब को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, वहीं आने वाले चार दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान जहां 25 दिसंबर के आसपास 1 या शून्य को छू जाता है, वहीं यह इस साल अभी 4 से 6 डिग्री के बीच रह रहा है। लुधियाना की बात करें तो दिसंबर के अंतिम दिनों में यहां का तापमान 0.5 से 2 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन इस साल यह तापमान 4 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं जालंधर में भी बीते साल जहां तापमान 1 से 2 डिग्री के बीच रहता था। वहीं इस साल यहां का तापमान भी 4 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। धुंध के कारण दिल्ली-अमृतसर के बीच चलने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों पर धुंध का असर देखने को मिला है। यह ट्रेनों अगर अमृतसर या दिल्ली देरी से पहुंचेंगी तो शाम उनकी वापसी पर भी असर रहेगा। मोगा- रविवार सुबह पंजाब में सबसे अधिकतम मोगा ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार शाम अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया था। [metaslider id=25498]