ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 21 October 2022

CM मान ने पंजाब कैबिनेट मीटिंग में किये बड़े एलान , पुरानी पेंशन योजना बहाली को मंजूरी

Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट दिया है। पंजाब सरकार ने कर्मचारियों का 6 फीसद डीए बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय भी लिया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में सीएम विंडों खोलने का भी निर्णय लिया गया है। CM भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में धार्मिक ग्रंथ ढोने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी दे दी गई है। मोहाली मेडिकल कालेज के नए स्थान की स्वीकृति भी मिल गई है। इसके अलावा पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को भी मंजूरी दी गई है। [metaslider id=25498] नौकरियों में पंजाबी युवाओं पर ध्यान देने के लिए ग्रुप सी और डी पदों के लिए पंजाबी पास होना अनिवार्य घोषित किया गया है। पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए नौकरी पाने के लिए पंजाबी परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।