ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 05 March 2023

CM भगवंत मान का केंद्र सरकार पर निशाना , कहा- बुजुर्गों के पैसे शेयर मार्केट में लगाना चाहते

Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने अब ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) स्कीम पर सवाल खड़ा किया है। इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा है। CM मान ने बताया कि बुजुर्गों के पैसे काट कर उन्हें शेयर मार्केट में लगाने के संबंध में दिल्ली से फरमान आया है। इसे उन्होंने केंद्र की नई पेंशन स्कीम बताया है। मान ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। CM मान ने अंदेशा जताया कि यदि बुजुर्गों के पैसे शेयर मार्केट में लगाए जाएंगे तो नीरव मोदी, विजय माल्या और अडानी जैसे लोग ले जाएंगे। उन्होंने इसे ही केंद्र सरकार की नई पेंशन स्कीम बताया है। मान ने कहा कि AAP इस स्कीम के पैसों के लिए केंद्र सरकार के साथ लड़ाई लड़ेगी। पंजाब सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS/NPS) स्कीम की नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि बजट सेशन के दौरान पंजाब सरकार इस संबंध में कोई घोषणा कर सकती है, लेकिन अब इस मामले में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच कोई नया मोड़ आने का अंदेशा है। [metaslider id=25498]