ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 31 March 2024

दिल्ली के राम लीला मैदान में आयोजित महारैली में गरजे CM भगवंत मान

CM Bhagwant Mann roared in the mega rally organized at Ram Leela Maidan in Delhi.
CM Bhagwant Mann roared in the mega rally organized at Ram Leela Maidan in Delhi.

नई दिल्ली : दिल्ली के राम लीला मैदान में इंडिया अलायंस द्वारा आयोजित महारैली में पंजाब के CM भगवंत मान ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा वाले सोचते हैं कि डंडे से चला लेंगे, लेकिन यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। यह 140 करोड़ लोगों का देश है।

यह आजादी उन्हें भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे शहीदों ने बलिदान देकर दी है। यह क्या समझते हैं कि जिस मर्जी पार्टी के नेता को अंदर कर दो। किसी भी पार्टी के अकाउंट फ्रीज कर दो, ऐसे काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में कहा, 'हकूमत वो करते हैं, जिनका दिलो पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है।'

उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को तो आप गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे। जो देश में लाखों केजरीवाल पैदा हो गए हैं उन्हें किस-किस जेल में कैद करोगे? मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इंडिया अलायंस के साथ हैं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने को कहा।