ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 25 July 2023

CM भगवंत मान ने गवर्नर के लेटर का दिया जवाब , बोले- चारों बिल पास होंगे, थोड़ा वेट करो

Punjab CM Bhagwant Mann's reply to the governor
Punjab CM Bhagwant Mann's reply to the governor
पंजाब : पंजाब विधानसभा का स्पेशल सत्र संवैधानिक या गैर-संवैधानिक, इसे लेकर अब गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। गवर्नर पंजाब ने जहां बीते दिेनों खत लिख सत्र पर राय लेने और दूसरी बार उसे गैर-संवैधानिक करार दिया। वहीं सीएम मान ने चारों बिल पास होने व थोड़ा इंतजार करने की बात कही है। मुख्यमंत्री पंजाब यूनिवर्सिटी में नए बने होस्टलों के शुभारंभ पर पहुंचे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने गवर्नर पर तंज भी कसा और चारों बिल पास करवाने के लिए तंज भी कस दिया। सीएम भगवंत मान यूनिवर्सिटी में खड़े होकर पहले राजनीतिक बातों का जवाब देने से कतराते रहे। लेकिन जब उनसे वाइस चांसलर बिल के बारे में बात पूछी गई तो उन्होंने गवर्नर पर तंज कस दिया। सीएम मान ने कहा- सिर्फ यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर की नियुक्ति वाला ही नहीं, चारों बिल ( सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 संशोधन, पंजाब पुलिस संशोधन बिल, यूनिवर्सिटी लॉ अमेंडमेंट बिल और पंजाब एफिलिएटेड कॉलेज (सेवाओं की सुरक्षा) संशोधन बिल ) अभी पैंडिंग हैं। वो गैर संवैधानिक कह रहे हैं ना। उन्होंने तो बजट सैशन कभी भी इजाजत नहीं दी थी। सुप्रीम कोर्ट में जाकर कैसे कह दिया था, संवैधानिक है। चारों बिल पास होंगे, थोड़ा वेट करो। [metaslider id=25498]