ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 27 March 2023

CM भगवंत मान पहुंचे जालंधर , वेरका मिल्क प्लांट में नई मशीनरी का किया उद्घाटन

CM Bhagwant Mann reached Jalandhar, inaugurated new machinery at Verka Milk Plant
CM Bhagwant Mann reached Jalandhar, inaugurated new machinery at Verka Milk Plant
जालंधर : आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर पहुंचे। CM भगवंत मान ने आज जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का उद्घाटन किया वहीं पर शहर के विकास कार्यों का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने वेरका मिल्क प्लांट में रखे गए कार्यक्रम के दौरान वहां लगाए गए मॉडर्न प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वेरका मिल्क प्लां​​​​​​​ट से वर्चुअली जालंधर वेस्ट में नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन किया तथा साथ ही पांच करोड़ रुपए की लागत से 66 फुटी रोड को बनाने व स्ट्रीट लाइट का भी अनावरण किया। भगवंत मान ने इस अवसर पर कहा कि वेरका का उत्पादों को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि वेरका के उत्पादों की पड़ोसी राज्य हिमाचल समेत अन्य राज्यों में भी काफी मांग है। यहां तक कि विदेशों में भी वेरका के उत्पादों की डिमांड हैं। जो भारतीय मूल के लोग विदेशों में रहे हैं वह विशेष तौर पर वेरका के प्रॉडक्ट मंगवाते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वेरका देश की राजधानी दिल्ली में भी अपना स्टोर खोलने जा रहा है। [metaslider id=25498]