ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 18 June 2024

CM भगवंत मान ने जनता की सुविधा के लिए कई बड़े ऐलान किए, लोगों को अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

AAP party will announce candidates for Ludhiana and Jalandhar on April 16 - CM Bhagwant Mann
AAP party will announce candidates for Ludhiana and Jalandhar on April 16 - CM Bhagwant Mann

पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान ने आज जनता की सुविधा के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री मान ने डीसी और एसएसपी को सख्त आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि निचले स्तर पर भ्रष्टाचार जारी है। इसलिए उन्होंने पंजाब भर के डीसी और एसएसपी के साथ बैठक की है और स्पष्ट कर दिया है कि अगर निचले स्तर पर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में शामिल है या ऐसा करते पकड़ा जाता है तो इसके जिम्मेदार डी.सी. व एसएसपी होंगे। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सी.एम. मान ने कहा कि जनता को सरकारी कामों के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि हर जिले में डीसी दफ्तर में सी.एम. विंडो या सीएम सहायता केंद्र खोले जा रहे हैं। इसके तहत हर केंद्रों पर अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सी.एम. मान ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति अपना काम करवाने सरकारी दफ्तर में जाता है तो वहां पर सी.एम. विंडो पर तैनात अधिकारी उसकी सहायता करें और उन्हें बताएंगे कि उनका काम किस दफ्तर में होगा और आपके दस्तावेज लेकर संबंधिक विभाग को भी भेंजेगे। यही नहीं व्यक्ति का काम मंत्रालय स्तर का है तो उसके दस्तावेज उसी दिन शाम को संबंधित मंत्रालय को भेजें जाएंगे।

इसके साथ ही दस्तावेज संबंधित विभाग सहित मुख्यमंत्री भगवंत मान के डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे। 24 घंटों के भीतर आवेदक के काम की स्टेटस रिपोर्ट संबंधित विभाग के अधिकारी आवेदक को देंगे और फोन पर आवेदक से बात कर उसे बताएंगे कि उसकी फाइल पूरी है या फिर अधुरी है। सी.एम. मान ने कहा कि आवेदक के काम को निर्धारित समय पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान सी.एम. मान ने ऐलान करते हुए कहा कि गांवों के लोगों को अपना काम करवाने के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा। सरकार आपके द्वार प्रोजेक्ट के तहत लोगों को और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। हर जिले में 4 से 5 गांवों का ग्रुप बनाया जाएगा और जिले के डीसी तय करेंगे कि किस ग्रुप मे सरकारी अधिकारी किस दिन अपना कैंप लगाएंगे। इस कैंप में रजिस्ट्री, सरकारी सर्टीफिकेट, इंतकाल आदि जैसे कई काम होंगे। कैंप वाले दिन जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी समय पर मौजूद रहेंगे। कैंप लगने की जानकारी गांव के लोगों को धार्मिक स्थल पर अनाउंसमेंट करके या फिर सोशल मीडिया पर दी जाएगी।

इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि सभी कामों का डैशबोर्ड बनाया गया है और गांवों में लगने वाले कैंपो की वीडियोग्राफी सीधे उनके डैशबोर्ड से कनेक्ट होगी। इस के चलते वह आई पैड पर एआई के जरिए जान लेंगे के संबंधित अधिकारी मौके पर कैंप में मौजूद हैं या फिर नहीं। ये भी पता चल जाएगा कि तहसीलदार कैंप में कितनी रजिस्ट्रिया की यानी के कितने लोगों का काम किया है। सी.एम. मान ने कहा कि उनकी बाज की आंख सभी अधिकारी व कर्मचारियों पर रहेगी।