ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 26 January 2023

गणतंत्र दिवस पर CM भगवंत मान ने बठिंडा में फहराया तिरंगा

CM Bhagwant Mann hoisted the tricolor in Bathinda on Republic Day
CM Bhagwant Mann hoisted the tricolor in Bathinda on Republic Day
बठिंडा : देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब के CM भगवंत मान ने बठिंडा में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। वहीँ लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली में पंजाब की झांकी को बाहर निकालने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान सभी को समानता का संदेश देता है। CM मान ने कहा कि यदि शहीद आजादी के लिए कुर्बानियां नहीं देते तो आज देश गुलाम होता। देश की आजादी में 90 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। देश को आत्मनिर्भर करने में पंजाब आगे आया। आजादी की जंग के दौरान अनेकों पंजाबियों ने देश के लिए अपनी जवानी का त्याग किया। उन्होंने भगत सिंह की कुर्बानी का उदाहरण देते हुए कहा कि आदमी बड़ा सालों से नहीं, आदमी बड़े ख्यालों से होता है। इस मौके CM मान ने कहा पंजाब में मुफ्त बिजली पर 87 प्रतिशत घरों का बिजली बिल जीरो आया है। उन्होंने पहले 10 महीने में कुल 25,886 नौकरियां देने की बात कही। 16 मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही। टूरिज्म क्षेत्र में पंजाब को अमीर बताया। नरेगा और मनरेगा को भी लागू करने की बात कही। CM मान ने कहा कि वह पंजाब को नुकसान पहुंचाने वाली किसी स्कीम पर हस्ताक्षर नहीं करते। उन्होंने बठिंडा को बाहरी ओर नया डिजीटल बस स्टैंड देने की बात कही। बठिंडा में आयोजन स्थल के चौतरफा जिला पुलिस का कड़ा पहरा रहा। [metaslider id=25498]