ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 08 November 2022

सीएम भगवंत मान ने किया एलान, पंजाब में लागू होगा आनंद मैरिज एक्ट

Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
[metaslider id=24944] श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब के CM भगवंत मान ने राज्य में आनंद मैरिज एक्ट पूर्णरूप से लागू करने का एलान किया है। आज श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब में पत्नी सहित माथा टेकने पहुंचे भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में आनंद मैरिज एक्ट को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। हरियाणा, दिल्ली सहित कई प्रदेशों में यह पहले से लागू है। उन्होंने कहा कि यह एक्ट देश के 22 राज्यों में लागू है, लेकिन पंजाब में इसे लागू नहीं किया गया है। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस मौके उन्होंने तख्त साहिब में माथा टेका और संगत को गुरु पर्व की बधाई दी। मान ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को परमात्मा की भक्ति के द्वारा मुक्ति प्राप्त करने का रास्ता दिखाया। भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि वह गुरु साहिब द्वारा दिखाई सेवा और नम्रता की भावना को अपनाएं और श्री गुरु नानक देव जी की अनमोल विरासत पर चलते हुए शांतमयी, खुशहाल और स्वस्थ समाज की सृजन करना के लिए तन-मन से यत्न करें। [metaslider id=25498]