Monday, 15 November 2021
Jalandhar
मनी लांडरिंग में फंसे होटल क्लब कबाना के मालिक का हुआ निधन, ईडी ने कुर्क कर लिया था ये होटल
[metaslider id=9199]
फगवाड़ा : बता दे कि पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फगवाड़ा रोड स्थित होटल क्लब कबाना को कुर्क कर लिया था। बता दे कि होटल क्लब कबाना के मालिक शिव लाल बब्बी का निधन हो गया है। सूत्रों की जानकारी मुताबिक वह सुबह टहल रहे थे कि अचानक गिर पड़े। अफरा तफरी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दे कि शिव पब्बी को पहले भी ईडी का सामना करना पड़ा था। वहीँ उनके खिलाफ नीदरलैंड्स में मनी लांडरिंग को लेकर कार्रवाई की जा रही थी। वहीँ शिव लाल और उनके साथियों पर हवाला के जरिये बड़ी राशि का लेन-देन करने का आरोप है। आपको बता दे कि होटल क्लब कबाना जालंधर का एक जाना-माना होटल था। यहां पिछले कई सालों से हाई प्रोफाइल शादी समारोह और पार्टियां आयोजित की जाती रही थी। यहाँ प्रसिद्ध कामेडियन कपिल शर्मा की भी शादी हो चुकी है ।
[metaslider id=711]