ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 05 August 2025

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही , भारतीय सेना के कई जवान लापता

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही , भारतीय सेना के कई जवान लापता

उत्तराखंड : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली के पास खीर गंगा नदी के ऊपर बादल फटने से तबाही मची है। यहां बाढ़ आ गई, जिससे वहां स्थित 20-25 होटल और होम स्टे के बहने और 50 लोगों के लापता होने की सूचना है. CM पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, जिला प्रशासन की टीम युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं. डीएम ने बताया कि इस घटना में अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, भूस्खलन में सेना के कुछ जवानों के लापता होने की भी खबर है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

उत्तरकाशी के धराली गांव की ओर एक पहाड़ी से पानी की तेज धारा बहते हुए कई घरों को बहा ले जाती हुई दिखाई दे रही है, जिसमें भयावह दृश्य सामने आए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए हैं जिनमें लोग दहशत में चीखते-चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं.