ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 06 January 2022

स्कूल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला 10वीं कक्षा का छात्र, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Class 10 student found hanging in school bathroom, family members accused of murder
Class 10 student found hanging in school bathroom, family members accused of murder
[metaslider id=9199] पठानकोट : खबर मिली है कि मामून-माधोपुर डिफेंस मार्ग पर स्थित एक निजी  स्कूल के एक छात्र की स्कूल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार छात्र को अन्य छात्रों ने सुबह करीब सात बजे बाथरूम में फंदे पर लटका हुआ देखा । इसके तुरंत बाद उन्होंने स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी और स्कूल प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवार और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। बता दे कि छात्र बोर्डिंग में रहता था। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक छात्र की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी झंडा लुबाना, गुरदासपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की मां, दादा-दादी मौके पर पहुंचे और उन्होंने उनके बेटे की हत्या होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। बता दे कि मृतक का पिता इन दिनों यूके में है। बता दे कि मृतक की बहन भी इसी स्कूल में बोर्डिंग में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ रही है। वहीँ अभिभावकों का आरोप है कि उनके पहुंचने तक स्कूल होस्टल में रह रही उनकी बेटी तक को भाई की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। मिली जानकारी मुताबिक पीड़ित परिवार व उनके करीबियों द्वारा स्कूल में जमकर हंगामा किया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार द्वारा स्कूल में हंगामा करने के दौरान स्कूल स्टाफ व प्रबंधन के लोग वहां मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। वहीँ पुलिस ने पीड़ित परिवार को मामले में निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया है। [metaslider id=711]