ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 05 September 2021

पंजशीर घाटी में संघर्ष , 600 तालिबानियों लड़ाकों की मौत व 1000 से ज्यादा ने घुटने टेके

Clashes in Panjshir Valley, 600 Taliban fighters killed and more than 1000 knelt
Clashes in Panjshir Valley, 600 Taliban fighters killed and more than 1000 knelt
[metaslider id="711"] काबुल : तालिबान के लिए अफगानिस्तान का पंजशीर टेढ़ी खीर बनता दिख रहा है। क्यूंकि यहां पर कब्जे के लिए अभी भी संघर्ष जारी है। वहीँ बार-बार तालिबान दावा कर रहा है कि उसके लड़ाकों ने पंजशीर को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन वहीँ दूसरी और अफगान प्रतिरोधी मोर्चे की ओर से इस दावे को खारिज किया जा रहा है। [metaslider id="9199"] वहीँ अब एक बार फिर से खबर सामने आई है कि तालिबान और अफगान प्रतिरोधी मोर्च के बीच जारी संघर्ष में 600 से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया गया है। वहीँ मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिरोधी मोर्चे के प्रवक्ता फहीम दश्ती ने ट्वीट किया है कि जहाँ उनके लड़ाकों ने 600 से ज्यादा तालिबानी तो मार गिराए ही हैं। और इसके अलावा एक हजार से ज्यादा ने आत्मसमर्पण भी कर दिया है। और यह लड़ाई शनिवार की बताई जा रही है।  [metaslider id="1461"]