Wednesday, 13 October 2021
National
लखीमपुर खीरी कांड के मुख्â€य आरोपित केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट ने खारिज की
लखनऊ : बड़ी खबर मिल रही है कि लखीमपुर खीरी कांड के मुख्â€य आरोपित केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की जमानत अर्जी (सीजेएम) कोर्ट से खारिज हो गई है। वहीँ कहा जा रहा है कि अब आशीष मिश्र के वकील जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी डालने की तैयारी कर रहे हैं।
आपको बता दे कि लखीमपुर खीरी जिले में तीन अक्â€टूबर को हिंसक झड़प में चार किसान, एक पत्रकार और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। और इस मामले में आशीष मिश्र मुख्â€य आरोपी है। वहीँ इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीतिक गर्मा गई। वहीँ आशीष मिश्र को पूछताछ के लिए समन भेजकर बुलाया गया और शनिवार की देर रात उसे गिरफ्तार किया गया था।