ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 03 November 2021

दिवाली के त्यौहार के मद्देनज़र किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल ने की तैयारी

Civil hospital prepares to deal with any untoward incident in view of Diwali festival
Civil hospital prepares to deal with any untoward incident in view of Diwali festival
[metaslider id="9199"] जालंधर : प्राप्त जानकारी अनुसार दीपावली के त्योहार के चलते किसी अनहोनी या अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दे कि आग या पटाखों से झुलसे मरीजों के लिए सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चार बेड का क्रिटिकल बर्न वार्ड तैयार किया गया है। और उसे 23 बेड वाले मेडिकल आईसीयू से अटैच किया गया है। इसके अलावा आपरेशन थियेटर भी तैयार है। वहीँ मिली जानकारी अनुसार इमरजेंसी में दो डाक्टरों की तैनाती रहेगी। वहीँ आपातकालीन स्थिति के लिए माहिर डॉक्टर्स को अलर्ट रखा गया है। वहीँ सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह का कहना है कि जिले के तमाम स्वास्थ्य केंद्रों में दीपावली की रात डाक्टरों को अलर्ट रखा गया है। इसके अलावा इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को सिविल अस्पताल जालंधर में भी रेफर करने के लिए इमरजेंसी एंबुलेंस 108 को भी अलर्ट किया गया है। इमरजेंसी में इन नंबरों पर काल करें :- बाठ अस्पताल डॉ. जेएस बाठ - 9876160102 पसरीचा अस्पताल बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी सेंटर डॉ. पुनीत पसरीचा- 9988841129 पिम्स - 0181- 6606000 सिविल अस्पताल इमरजेंसी वार्ड प्रभारी डा. सुखविंदर सिंह 9465244402 [metaslider id="1461"]