Tuesday, 10 January 2023
National
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर CISF कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली
[metaslider id=24944]
नई दिल्ली : बड़ी खबर मिल रही है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर मंगलवार को सीआईएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार कांस्टेबल रैंक के जवान की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि शाम करीब पौने चार बजे आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 के बाथरूम में जवान ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। वहीँ पुलिस मामले की जांच कर रही है और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
[metaslider id=25498]