ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 01 September 2022

चर्च में तोड़फोड़ का मामला: जालंधर में भी घटना को लेकर रोष, कमिश्नर दफ्तर मांग पत्र सौंपने पहुंचे पादरी

Church sabotage case: Fury over incident in Jalandhar, pastor arrived to hand over demand letter to commissioner's office
Church sabotage case: Fury over incident in Jalandhar, pastor arrived to hand over demand letter to commissioner's office
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] जालंधर : थाना पट्टी के गांव ठक्करपुरा में चर्च में दाखिल होकर प्रभु यीशु मसीह और मां मरियम की मूर्ति को तोड़ने के मामले में प्रदेश भर के ईसाई समुदाय में जहां रोष हैं वहीं इसका असर जालंधर में भी दिखाई दिया। इसी संबंध में आज जालंधर के सभी कैथोलिक चर्चों के पादरी कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मांग पत्र सौंप घटना को लेकर अपनी मांगे रखी। इस मौके मांग पत्र लेने पहुंचे डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने राज्य के सभी चर्च की सुरक्षा के लिए पुलिस लगा दी ताकि भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो। [metaslider id=25498] वहीं मांग पत्र देने पहुंचे पादरी फादर एंथनी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमनें आज पुलिस कमिश्नर को एक मांग पत्र दिया है और मांग की है कि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना न हो और राज्य की सभी चर्च को सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि देश में शांतिपूर्ण माहौल के लिए कल जालंधर के सभी चर्चों में प्रेयर की जाएगी और उसके बाद अगले दिन कैंडल मार्च निकाला जाएगा। [metaslider id=1461]