ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 03 June 2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के घर, परिवार से दुख सांझा किया

Chief Minister Bhagwant Mann reached Sidhu Musewala's house, shared grief with family
Chief Minister Bhagwant Mann reached Sidhu Musewala's house, shared grief with family
[metaslider id=9199] मानसा : सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 5 दिन बाद आज मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके घर पर पहुंचे। यहां उन्होंने मूसेवाला के परिवार से दुख साझा किया। इस दौरान सिद्धू के मां-बाप ने एक ही मांग उठाई कि मूसेवाला के कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बेटे की मशहूरी ही उसकी दुश्मन बन गई। उन्होंने कहा कातिल न पकड़े गए तो फिर किसी और के बेटे की हत्या हो जाएगी। वहीँ सीएम भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। जल्द ही कातिल पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले सुबह गांव के लोगों ने सीएम मान का विरोध किया था। गांव वालों का कहना है कि सीएम के सिक्योरिटी वापस लेने के चलते ही मूसेवाला की हत्या हुई है। वहीं गांव बनावाली के सरदूलगढ़ से विधायक गुरप्रीत सिंह बेशक दो बार पहले सिद्धू मूसेवाला के घर जा कर आ चुके हैं। लेकिन शुक्रवार को लोगों ने उनका भी विरोध किया। इसके चलते वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। [metaslider id=1461]