Friday, 22 March 2024
National
CM केजरीवाल के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान
नई दिल्ली : पंजाब के CM भगवंत मान आज शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। बता दे इससे एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वहीं मान ने मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ''अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।