ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 24 June 2023

धोखेबाज ठग ट्रैवल एजेंट कनाडा में गिरफ्तार, पंजाब के 700 स्टूडेंट्स को जाली दस्तावेजों पर भेजा था विदेश

Cheater thug travel agent arrested in Canada, sent 700 students of Punjab abroad on forged documents
Cheater thug travel agent arrested in Canada, sent 700 students of Punjab abroad on forged documents
पंजाब : बड़ी खबर है कि कनाडा में जाली दस्तावेजों पर स्टडी वीजा लगवाकर भेजने वाले धोखेबाज ट्रैवल एजेंट की गिरफ्तारी हो गई है। मिली जानकी मुताबिक बृजेश मिश्रा को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। कनाडा के एक समाचार पत्र ने खुलासा किया है कि बृजेश मिश्रा को कनाडा में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। कनाडा बार्डर सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बृजेश मिश्रा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कनाडा में घुसने की कोशिश कर रहा था। जिसे कनाडा की इमिग्रेशन कंपनी ने पकड़ लिया। इसके बाद धोखेबाज एजेंट को बार्डर सिक्योरिटी एजेंसी के हवाले कर दिया गया। कनाडा CBSA की क्षेत्रीय डायरेक्टर नीना पटेल ने कहा कि बृजेश मिश्रा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर कनाडा में प्रवेश के साथ-साथ छात्रों के साथ की गई धोखाधड़ी का भी मामला पैसिफिक रिजनल इन्वेस्टिगेशन अनुभाग में दर्ज किया गया है। उन्होंने बृजेश मिश्रा को पकड़े जाने पर CBSA का आभार भी जताया और कहा कि जांच अभी जारी है लेकिन कनाडा के कानून को तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री मैक्रो मेंडिसिनो ने कहा कि हमारी सरकार फ्रॉड करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। उन्होंने कहा कि जिनके साथ धोखा हुआ उन्हें बचाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। [metaslider id=25498]