ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 21 November 2021

श्री देवी तालाब मंदिर के खुलने व बंद होने के समय में हुआ बदलाव , पढ़े जानकारी

Siddha Shaktipeeth Shri Devi Talab Temple Management Committee imposed a complete ban on coming to the temple wearing short clothes
Siddha Shaktipeeth Shri Devi Talab Temple Management Committee imposed a complete ban on coming to the temple wearing short clothes
[metaslider id=711] जालंधर : आपको बता दे कि बदलते मौसम के चलते बढ़ती ठंड के कारण सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के खुलने व बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। जानकारी मिली है कि प्रबंधक कमेटी ने वर्तमान में तड़के 4.30 बजे कपाट खोलने का समय बदलकर अब सुबह 5 बजे कर दिया है। वहीं सुबह 5 बजे होने वाली प्रथम आरती पूजा का समय बढ़ाकर 5.30 बजे कर दिया गया है। [metaslider id=9199] वहीँ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज जी ने बताया कि अब शाम की आरती 6 बजे की बजाए 5.40 पर हुआ करेगी। और इसी तरह देवी देवताओं को रात 8.50 बजे शयन करवाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रात 9 बजे मंदिर के कपाट बंद करने का समय निर्धारित किया गया है। वहीँ गर्मी के सीजन में रात 9.30 बजे को मंदिर के कपाट बंद किए जाते थे। आपको बता दे कि श्री देवी तालाब मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। और यहीं पर श्री सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी का धाम है। वहीँ मंदिर के विशाल पवित्र सरोवर का नाम देश के प्रसिद्ध 108 सरोवरों में लिया जाता है। [metaslider id=1461]