ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 23 August 2023

चंद्रयान 3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंड किया , दुनिया में बजा भारत का डंका

Chandrayaan 3 creates history, successfully lands on Moon
Chandrayaan 3 creates history, successfully lands on Moon
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि चंद्रयान-3 ने अपने 40 दिन के सफर के बाद आज चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंड कर लिया है। लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। इसके बाद भारत दुनिया का इकलौता देश है, जो दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है। इस कामयाबी के साथ ही भारत चांद के किसी भी हिस्से में मिशन लैंड कराने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही ऐसा कर सके हैं। चंद्रमा पर भारत के कदम रखते ही पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसरो के कमांड सेंटर में भी वैज्ञानिक झूम उठे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग से वर्चुअली जुड़कर चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब चंद्रमा पर है। उन्होंने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। इसमें करीब 1 घंटा 50 मिनट लगेगा। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे। [metaslider id=25498]