ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 29 November 2022

चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा , चोरों ने यू-ट्यूब से सिखा चोरी का तरीका

Chandigarh Police arrest Bullet bike theft gang
Chandigarh Police arrest Bullet bike theft gang
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने बाइक चोर गैंग के एक आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। वहीँ अब पुलिस ने गैंग के दूसरे साथी को भी दबोच लिया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के कुल 15 बुलेट बाइक बरामद हुई है, जिनकी कीमत 22 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दे कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित आपस में चचेरे भाई हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपितों की पहचान पंजाब फिरोजपुर निवासी 20 वर्षीय अमृतपाल सिंह और तरनतारन के 19 वर्षीय संदर सिंह के तौर पर हुई है। दोनों मिलकर चंडीगढ़ व पंजाब की अलग अलग जगहों से बाइक चोरी करते थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है दोनों आरोपित नशे के आदी हैं और कोई काम धंधा नहीं करते हैं। इसलिए नशे के लिए बाइक चोरी करने के लिए गैंग बनाया। इसके अलावा बड़ी बात सामने आयी है कि चोरों ने यूट्यूब पर बुलेट बाइक का लॉक तोड़ने का तरीका सिखा, जिसके बाद वह बाइक चोरी करने लगे। [metaslider id=25498]