ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 23 July 2022

पंजाब के सीएम भगवंत मान की कोठी का चंडीगढ़ में कटा 10 हजार रुपए का चालान, पढ़ें वजह

chandigarh nagar nigam fine 10 thousand rupees challan to Punjab CM Bhagwant Mann house
chandigarh nagar nigam fine 10 thousand rupees challan to Punjab CM Bhagwant Mann house
[metaslider id=24944] [metaslider id=711] चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का चंडीगढ़ में चालान कट गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ये चालान चंडीगढ़ नगर निगम ने उनके घर का काटा है। दरअसल नगर निगम को सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री के घर के बाहर गंदगी पड़ी है। टीम ने मौका पर जाकर चेक किया तो सेक्टर-2 में कोठी नंबर 7 के पीछे कचरा फैला था, जिसे देखकर निगम ने यह कार्रवाई की। कुल 10 हजार रुपए का चालान किया गया है। चालान CRPF बटालियन 113, DSP हरजिंदर सिंह के नाम का काटा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-2 की कोठी नंबर छह में भगवंत मान रहते है और कोठी नंबर सात भी उन्ही के नाम पर आबंटित है। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी रहते है। आज सुबह कोठी की पिछली तरफ कूड़ा पड़े होने की सूचना के बाद नगर निगम की टीम पहुंची थी। मौके का मुआयना करने और फोटो खींच कर चालान किया गया।सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट बॉयलॉज़, 2018 के बॉयलॉ 14(आई) और नियम 15(जी) के तहत 500+9500 रुपए का चालान किया गया। [metaslider id=9199]