Wednesday, 28 September 2022
Punjab
चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर आज से भगत सिंह के नाम पर रखा गया , केंद्रीय वित्त मंत्री ने किया उद्घाटन
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम आज से शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एरयपोर्ट चंडीगढ़ के नाम से जाना जाएगा
चंडीगढ़ : आज से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदल गया है। अब एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चंडीगढ़ हो गया है। बता दे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नाम का आधिकारिक तौर उद्घाटन किया है। वह नए नाम के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं थी।
बता दे कि आज भगत सिंह का जन्मदिन है। ऐसे खास मौके पर आज चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण उनके नाम पर किया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इसका एलान किया था।
[metaslider id=25498]
वहीँ उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री विजय कुमार सिंह, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मौजूद भी रही।
[metaslider id=24910]