Sunday, 13 December 2020
Entertainment
न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के CEO को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट , गिरफ्तारी फर्जी TRP मामले में की गयी
[metaslider id="5345"]
मुंबई (दीपक ): रविवार को न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खनचंदानी को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। यह गिरफ्तारी फर्जी TRP के मामले में की गई है। मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने करीब दो महीने पहले इस स्कैम का खुलासा किया था। रिपब्लिक के अलावा दो मराठी चैनलों बॉक्स सिनेमा और फकत मराठी पर भी आरोप थे।
[metaslider id="711"]
पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया था कि रिपब्लिक टीवी समेत 3 चैनल पैसे देकर टीआरपी बढ़वाते थे। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कमिश्नर ने कहा था कि हमें सूचना मिली थी कि फेक प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने छानबीन की और इस रैकेट का भंडाफोड़ किया।
[metaslider id="9199"]
आरोपों के जवाब में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने कहा था कि मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने रिपब्लिक टीवी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं, क्योंकि हमने सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी जांच पर सवाल उठाए थे।
source link