ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 16 November 2021

केंद्र सरकार के करतारपुर कारिडोर खोलने के फैसले का पंजाब में स्वागत, पहले दिन पंजाब के CM चन्नी समेत पूरी कैबिनेट दर्शनों के लिए जाएगी

Central government's decision to open Kartarpur corridor was welcomed in Punjab
Central government's decision to open Kartarpur corridor was welcomed in Punjab
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से बंद करतारपुर कारिडोर को 18 नवम्बर से खोले जाने के एलान का सभी वर्गों ने स्वागत किया है। जानकारी मिली है कि पहले दिन पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी पूरी कैबिनेट समेत दर्शनों के लिए जाएंगे । वहीँ इनके अलावा मुख्य सचिव समेत कुछ अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सहित सीनियर नेता भी श्री करतारपुर साहिब माथा टेकने जाएंगे। CM चरणजीत चन्नी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कारिडोर फिर से खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री का हार्दिक धन्यवाद किया। CM चन्नी ने कहा कि उन्होंने कारिडोर को फिर से खोलने का मुद्दा प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष निजी तौर पर उठाया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह समूचे पंजाबी भाईचारे और खासतौर पर सिख भाइयों के लिए खुशी का मौका है। वहीँ शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी करतारपुर कारिडोर को खोलने का स्वागत किया है। [metaslider id=1461] बता दे कि राज्य के अन्य नेताओं व सिख संगठनों ने भी करतारपुर कारिडोर को फिर से खोले जाने का स्वागत किया है। जिक्रयोग है कि करतारपुर कारिडोर को खोलने की मांग को लेकर पिछले दिनों भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास उठाया था। वहीँ अश्विनी शर्मा ने इस फैसले प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। [metaslider id=711]