ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 22 February 2022

केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 'सिख फॉर जस्टिस' से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट को किया ब्लॉक

Information and Broadcasting Ministry blocked social media accounts including 22 YouTube channels, know the reason
Information and Broadcasting Ministry blocked social media accounts including 22 YouTube channels, know the reason
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : बड़ी जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ने खालिस्तानी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी अनुसार सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'सिख फॉर जस्टिस' से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। वहीँ मंत्रालय की ओर से 'पंजाब पॉलिटिक्स टीवी' के ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। वहीँ आइबी मंत्रालय का कहना है कि विदेश आधारित 'पंजाब पॉलिटिक्स टीवी' के ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउट्ंस का सिख फॉर जस्टिस के साथ घनिष्ठ संबंध है। प्राप्त जानकारी अनुसार सरकार को खुफिया इनपुट के आधार पर पता चला कि यह चैनल पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए ऑनलाइन मीडिया का उपयोग करने का प्रयास कर रहा था। [metaslider id=711]