ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 24 December 2022

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, राज्यों को दिए जरुरी निर्देश

Central government alert regarding Corona, necessary instructions given to the states
Central government alert regarding Corona, necessary instructions given to the states
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को चिठ्ठी भेजी है। इसमें लिखा है कि देश में कोरोना की रफ्तार धीमी है, लेकिन हमें आने वाली चुनौती के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए। मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि ध्यान रखें कि ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी न आए। साथ ही वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सप्लाई की मशीनें दुरुस्त रखी जाएं। बता दे इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि चीन, जापान, साउथ कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी होगा। यदि इन देशों के किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं या टेस्ट पॉजिटिव पाया जाता है तो इन लोगों को क्वारैंटाइन किया जाएगा। चीन में बढ़ते कोरोना वैरिएंट BF.7 के खतरे के बीच AIIMS के पूर्व डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि भारत में कोरोना की नई लहर आने का खतरा नहीं है क्योंकि यहां के लोगों में हाइब्रिड इम्युनिटी है। उन्होंने बताया कि भारत में फिलहाल हालात ठीक हैं। [metaslider id=25498]