ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 29 December 2022

CBSE ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी की , 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

CBSE released the datesheet of 10th and 12th board exam, exam will start from February 15
CBSE released the datesheet of 10th and 12th board exam, exam will start from February 15
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2023 में होने वाले 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी की है। दोनों क्लासेस के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। इस बार करीब 34 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्लास 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2023 से शुरू जाएंगे। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि विषयवार शेड्यूल संबंधित स्कूल जारी करेंगे। CBSE ने अपने नोटिफिकेशन में स्कूलों के साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए भी गाइड लाइन जारी की है।     [metaslider id=25498]