Friday, 23 December 2022
National
सीबीआई ने ICICI बैंक की पूर्व MD और CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को किया गिरफ्तार
[metaslider id=24944]
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि लोन फ्रॉड केस में शुक्रवार को CBI ने ICICI बैंक की पूर्व MD और CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे चंदा पर बैंक की पॉलिसी और रेगुलेशन के खिलाफ जाकर करोड़ों रुपए का लोन देने का आरोप है।
बता दें आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन समूह को लगभग 3,250 करोड़ रुपये का लोन देने में कथित तौर पर अनियमितताएं की थीं, जब यह फ्रॉड हुआ था तब चंदा कोचर बैंक की सीईओ थीं
प्राप्त जानकारी अनुसार वेणुगोपाल धूत की कंपनी वीडियोकॉन को 2012 में ICICI बैंक से 3250 करोड़ रुपए का लोन दिया गया और इसके बदले धूत ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की वैकल्पिक ऊर्जा कंपनी 'नूपावर' में अपना पैसा निवेश किया। आरोपों के बाद 59 साल की चंदा ने अक्टूबर 2018 में ICICI बैंक के CEO और MD के पद से इस्तीफा दे दिया था।
[metaslider id=25498]