Wednesday, 31 August 2022
Punjab
तरनतारन में चर्च पर हुए हमले के विरोध में पंजाब में कैथोलिक से जुड़े स्कूल व कालेज 1 सितंबर को रहेंगे बंद
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
जालंधर : बड़ी खबर है कि तरनतारन के पट्टी में कैथोलिक चर्च में हुए हमले के विरोध में पंजाब के सभी कैथोलिक से जुड़े सभी कान्वेंट स्कूल और कालेज वीरवार 1 सितम्बर को बंद रहेंगे। बता दे कि पंजाब में कैथोलक से जुड़े सभी स्कूल व कॉलेज में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है। इस संबंध में आइसीएसई एजुकेशन बोर्ड आफ पंजाब कैथोलिक की ओर से आर्डर जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद से सभी कान्वेंट स्कूलों के प्रबंधक, शिक्षक व क्लास इंचार्जों की तरफ से वाट्सएप ग्रुप और स्कूल ऐप के जरिये अभिभावकों को छुट्टी के संबंध में संदेश भेज कर सूचित किया गया है ।
बता दें कि मंगलवार देर रात पट्टी के ठक्करपुरा गांव स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास बनी कैथोलिक चर्च में मूर्तियों को शरारती तत्वों के द्वारा नुकसान पहुंचाया और कार को भी आग लगा दी थी।
आइसीएसई एजुकेशन बोर्ड आफ पंजाब कैथोलिक चर्च के डायरेक्टर पंजाब फादर जोस पालकुरह ने कहा कि तरनतारन में हुई बेहद निंदनीय घटना है। इस तरह की हरकत करने वालों के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस निंदनीय घटना के विरोध में ही पंजाब के सभी कैथोलिक स्कूल और कैथोलिक से जुड़े हुए कालेजों को एक दिन के लिए बंद रखा जा रहा है।
[metaslider id=25498]