ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 15 April 2021

शादी समारोह में फूटा कोरोना बम, 135 संक्रमित मिले, पूरे इलाके को किया गया सील

cases-of-coronavirus-found-in-marital-program-135-infected
cases-of-coronavirus-found-in-marital-program-135-infected
[metaslider id="711"] जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सक्तीगुड़ी गांव में शादी समारोह में कोरोना बम फूट गया है। पांच सौ की आबादी वाले इस गांव में अब तक 135 ग्रामीण संक्रमित हो चुके हैं। हर घर में एक से दो लोग संक्रमित मिले हैं। ग्राम पंचायत ने पूरे गांव को सील कर दिया गया है। ग्रामीणों को संक्रमण से बचाने के लिए गांव में बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। [metaslider id="1461"] जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित ग्राम सक्तीगुड़ी गांव में एक से पांच अप्रैल के बीच कंवर परिवार में शादी थी। वर व कन्या दोनों पक्ष इसी गांव के हैं। इसलिए गांव के अधिकांश लोग इस शादी में शामिल हुए थे। सात अप्रैल को गांव में पहला संक्रमित मिला। इसके बाद धीरे-धीरे एक-एक कर लोग संक्रमित होते गए। ऐसे में सरपंच रीना कंवर ने गांव में कोरोना जांच कराने का फैसला लिया। तीन दिन तक कैंप लगाकर जांच की गई। जांच में 135 ग्रामीण संक्रमित पाए गए। सक्तीगुड़ी के सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। दवा समेत अन्य जरूरी सामग्री का वितरण प्रशासन कर रहा है। वहीं, डाक्टर भी मोबाइल व वाट्सएप के माध्यम से संक्रमितों की जानकारी लेकर परामर्श दे रहे हैं। [metaslider id="5345"]   source link