ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 07 January 2022

PM मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला : पंजाब पुलिस प्रमुख सहित एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को किया गया तलब

Case of lapse in security of PM Modi: Punjab Police Chief summoned more than a dozen senior officers
Case of lapse in security of PM Modi: Punjab Police Chief summoned more than a dozen senior officers
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच को तेज करते हुए कई अधिकारियों को तलब किया है। बता दे कि केंद्र की इस टीम ने फिरोजपुर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार ये टीम पहले फिरोजपुर - मोगा हाईवे पर बने उस फ्लाईओवर पर पहुंची, जहां पर पीएम मोदी के काफिले को रोका गया था। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने राज्य के पुलिस प्रमुख एस चट्टोपाध्याय और एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को फिरोजपुर में तलब किया है। बता दे कि गृह मंत्रालय पहले ही इस पूरे मामले में पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांग चुका है। वहीँ पूरी जानकारी जुटाने के बाद तथ्यों के आधार पर गृह मंत्रालय उचित कार्रवाई करेगा। [metaslider id=711]