Sunday, 27 July 2025
Punjab
सरहिंद नहर में गिरी कार... पति पत्नी कार में थे सवार
पंजाब : खबर है कि पंजाब के फरीदकोट में कार नहर में गिर गई। कार में भारतीय सेना का जवान और उनकी पत्नी सवार थे। दोनों कार के साथ पानी में डूब गए। घटना शनिवार शाम की है, लेकिन अगल दिन रविवार दोपहर तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
गांव फिड्डे कलां में शनिवार शाम एक कार सरहिंद नहर में गिर गई। कार में गांव साधांवाला निवासी सैन्य कर्मी बलजीत सिंह और उनकी पत्नी मनदीप कौर सवार थे। दोनों फिड्डे कलां में रिश्तेदारों से मिलकर वापस लौट रहे थे। पुलिस प्रशासन के आग्रह पर शनिवार रात को एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर में तलाश शुरू कर दी। अभी तक न तो कार का कोई सुराग मिला है और न ही दंपती का कोई पता चला है।